Ghazipur News : गंगाजल लेने जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

गाजीपुर : जिले में बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। यह दोनों हादसे जमानियां कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान जिले के गांव पचोखर निवासी उत्तर गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि उत्तम गुप्ता साइकिल से बलूआ घाट गांगा जल लेने जा रहा था, जबकि दूसरा युवक एक अन्य बाइक के साथ रेस लगा रहा था।
मामले के अनुसार गांव पचोखर का रहने वाला उत्तम गुप्ता साइकिल पर गंगा जल लेने बलुआ घाट जा रहा था। इस दौरान दौदही गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी तरह के दूसरी घटना बरेसर मोहल्ले पास घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक सवार आपस मे रेस लगा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिलें आपस में टक्करा गईं, जिससे एक बाइक पर सवार युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन