झांसा दे कर चार साल तक बनाता रहा संबंध, अब निकाह करने से कर दिया इंकार

Kept on having a relationship for four years on the pretext of marriage, now refuses to marry.

एक युवक ने शादि का झांसा दे कर युवती से चार साल तक संबंध बनाता रहा। अंत में उसने निकाह करने से इंकार कर दिया और एक अन्य युवती से शादी निकाह कर लिया। इस संबंध में बरेली के थाना बारादरी की पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फैजान एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है और पीड़िता उसकी रिश्तेतार बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि चार साल पहले उसका रिश्तेदार फैजान ने उसे निकाह का झांसा दे कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन निकाह की बात को हर बार टाल देता था। पीड़िता ने बताया कि जब उसने निकाह करने की जिद की तो फैजान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि वह 27 नवंबर को शादी कर रहा है तो इसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को लेकिन पुलिस उसे कभी चौकी तो कभी थाने के चक्कर लगवाती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच फैजान ने किसी अन्य लड़की से निकह कर लिया और खुद थाने पहुंचा इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला