UP News: चुनावी नतीजों से मायावती दंग, कहा- विचित्र, करुंगी मंथन

UP News: Mayawati stunned by the election results, said - strange, I will brainstorm

तीन राज्यों में भाजपा की जीत से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती दंग हैं। उन्होंने चुनाव नेतीजे को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए कहा कि वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ इसपर मंथन करेंगी।

पार्टी सुप्रीमों मायावती ने सोमवार को एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पक्ष में एकतरफा नतीते आना सभी लोगों को शंकित, अचंभित व चिंतित करने जैसा है जो स्वभाविक है। मायावती ने कहा कि ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पा रहा है।

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी तनदेही के साथ यह चुनाव लड़ा। लेकिन, उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है। इस चुनाव परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर दस दिसंबर को लखनऊ में पार्टी की बैठक में विचार चर्चा किया जाएगा।

ओवैसी के गढ़ में भी भाजपा की सेंध

तेलंगाना में बेशक कांग्रेस पार्टी की पहली बार सरकार बनी है। पर ओवैसी के गढ़ में सेंध लगाने में भाजपा कामयाब रही है। यही नहीं भाजपा प्रत्याशी ने प्रदेश के दो दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हराते हुए चुनाव जीता है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजापा की मात्र 2 सीटें थी, जबिक इस बार के चुनाव में भाजपा आठ सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। इसी तरह मीजोरम में भी भाजपा को दो सीटें मिली हैं।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में धक्कामुक्की और मारपीट, जमकर हुआ हंगामा

भाजपा नेता की दोनों टांगें तोड़ी,  पूर्व मंडल अध्यक्ष है शिव बालक सिंह तोमर