LPG Rule: गैस सिलिंडर बुकिंग को लेकर आ गए नए नियम, जानें एक माह में कितने बुक करवा सकते हैं

LPG Rule: New rules have come regarding gas cylinder booking, know how many can be booked in a month.

LPG Rule : अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर पश्चिम एशिया के देशों पर साफ दिखाई देने लेगा है।  भारत भी इससे अच्छुता नहीं है।  LPG गैस सिलिंडरों को लेकर इस समय देश में किल्लत का माहौल बनना है।  हलांकि सरकार इसे नियंत्रित करने की पुरजोर कोशिश में लगी है। सभी को LPG गैस सिलिंडर मिल सके इसके लिए सरकार ने कई जरूरी कमद उठाए हैं।
वहीं, अब गैस बुकिंग को लेकर भी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने एक नया नियम लागू किया है। आइए जानते हैं क्या है गैस बुकिंग के नया नियम और एक साल में आप सब्सिडी वाले कितने गैस सिलिंडर बुक कर सकते हैं।
नियमों के मुताबिक आप एक माह में आमतौर पर दो एलपीजी सिलिंडर बुक करवा सकते हैं। यानी एक अप्रैल से  31 मार्च के बीच सब्सिडी वाले कुल 12 गैस सिलिंडर बुकर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिना सब्सिडी वाले तीन सिलिंडरों को जोड़ कर साल में 15 गैस सिलिंडर बुक करवा सकते हैं।
  इस बीच आप को इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। यदि आप शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हैं तो 25 और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता हैं तो 45 दिन बाद ही गैस की बुकिंग की जा सकती है। हलांकि पहले यह बुकिंग 21 दिन बाद होती थी।  इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ता का केवाईसी होना आवश्यक है, नहीं गैस की बुकिंग नहीं हो पाएगी।
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल ने एक नई प्रक्रिया की शुरुआत की है। सके तहत अब अगर आप अपने साल भर के कोटे के 12 सिलिंडर बुक कर लेते हैं, तो आपको अतिरिक्त बुकिंग के लिए कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।  ये सवाल आपसे बीपीसीएल की एप पर पूछे जाएंगे
किस एप से होगी बुकिंग?
बीपसीएल की नई व्यवस्था के तहत आपको अब ‘हेलो बीपीसीएल’ एप डाउनलोड करनी होगी
यहां पर आपसे क्रमवार कई सवाल पूछे जाएंगे
एप पर आपसे कई सवाल पूछे जा सकते हैं।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में लोको पायलट की निकली बंपर भर्ती,  15 मई से करें आवेदन