उन्नाव : यूपी में सोमवार दो फरवरी को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 31 से अधिक सवारियां गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है। फिलहाल मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पतला में रखवा दिया गया है। जबकि सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह हादसा उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गांव सिरधरपुर और देवखरी के पास हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें सड़क पर खड़े एक ही ट्रक से जा भीड़ी। इस हादसे में दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। हादसे कारण बस चालकों को झपकी आना बताया जा रहा है, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।
मामले के अनुसार सिरधरपुर गांव के पास सड़क पर एक ट्रक पहले से खड़ा था, जिससे रविवार की देर रात करीब 12 बजे आगरा डिपो की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क से हटवाया और बस में सवार घायल 14 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अभी पुलिस इससे निपटी रही थी कि रात करीब दो बजे आगरा फोर्ट की ही दूसरी रोडवेज बस इस ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में तीन सवारियों की मौत हो गई उसमें बैठी 17 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस का कहना है कि इन दोनों हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।