Mukhatar Ansari News : बांदा के जेलर को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- बस! अब तुझे ठोकना है

बांदा : बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांद जेल के जेलर को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी जेलर के सीयूजी (CUG) नंबर पर दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने धमकी देने के लिए बेसिक फोन का प्रयोग किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 14 सेकेंड की हुई बातचीत में धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अब तुझे ठोकना है…। फिलहाल जेलर वीरेश राज शर्मा की शिकायत पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है 28 मार्च की रात मुख्तार अंसारी की बांदी के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। उसी रात करीब डेढ़ बजे जेलर वीरेश राज शर्मा के सीयूजी नंबर 9454418281 पर 0135-261349 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल जेलर ने रविवार की शाम इस संबंध थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया।

इस संबंध में बांदा के अपर पुलिस अधिक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि धमकी दिए जाने वाले नंबर की जांच करवाई जा रही है। अभी नंबर ट्रेस नहीं हो सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला