the jharokha news

मुख्तार अंसारी का करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क


रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई।ये कार्यवाही गैगेस्टर एक्ट के तहत की गई है।
बुधवार को जिला प्रशासन ने आईएस191 गैग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम सदर कोतवाली अंतर्गत बल्लभदास मुहल्ला में करोड़ों की भुमि का मुनादी कराते हुए कुर्क की कार्यवाही की गई।

इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने मिडिया को बताया की शासन के आदेशानुसार पुरे प्रदेश में माफियाओं व उनके गुर्गों के अबैध तरीकें से कब्जा की हुई जमीनों पर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है।उन्होंने बताया की कुर्क की हुई संपत्ति की कीमत करीब 43 करोड़ 44 लाख 167 रूपये है।एसपी सिटी ने बताया की ये कार्यवाही गैगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है।एसपी सिटी ने कहा की ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।







Read Previous

बाराचवर करंट की जद में आने से युवक की मौत

Read Next

क्षेत्र विवाद में किन्नरों में खूनी संघर्ष की सम्भावना, कमिश्नरेट पुलिस,मौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *