Home उत्तर प्रदेश कासिमाबाद में रविवार के दिन एनडीए गठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन घोसी लोक सभा के एनडीए के भासपा प्रत्याशी अरविन्द राजभर करेंगे

कासिमाबाद में रविवार के दिन एनडीए गठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन घोसी लोक सभा के एनडीए के भासपा प्रत्याशी अरविन्द राजभर करेंगे

by Jharokha
0 comments

गाजीपुर–बलिया लोकसभा अन्तर्गत कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर वैभव पैलेस में शनिवार के दिन जहुराबाद विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में रविवार के दिन शाम को चार बजे बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से निमित एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों एवं पार्टी के शुभचिंतकों से चर्चाकर उद्घाटन समारोह को सफल बनाने की रणनीति बनाई गयी।

जहुराबाद विधानसभा संयोजक सम्पूर्णानंद उपाध्याय ने बैठक में चर्चा करते हुए बताया की रविवार की शाम को चार बजे एनडीए गठबंधन के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बतौर मुख्यअतिथि घोसी लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी भासपा केअरविन्द राजभर होगे। उद्घाटन अवसर पर भाजपा एनडीए गठबंधन के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों को ले आने और ले जाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गयी।

इस अवसर पर भासपा के विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर जयनाथ राजभर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद,बलिया लोकसभा के सह संयोजक डा॰सानन्द सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय,राजकुमार सिंह झाबर,दीपक लाल श्रीवास्तव,मिथलेश तिवारी,संतोष जायसवाल, शशिभूषण सिंह,हिमांशू सिंह,संतोष कुशवाहा,दीना ठाकुर,मनोज सिंह,मोती विन्द,पवन पाण्डेय,नितिश निरज,कृपाशंकर दास,शिवजी सिंह,मनोज गुप्ता,संतोष गुप्ता,धन्नजय चौबे, अरविन्द सिंह,हरिशंकर राय,वंशी राय,कंचन गिरि,निरंजन शर्मा,अरविन्द प्रजापति,अजय सिंह,विश्व प्रकाश अकेला,सौरभ सिंह,आरती सोनी,कंचन तिवारी,विजय नारायण शर्मा,अनुराग सिंह,विवेक सौरभ,श्याम नारायण सिंह,अमित सिद्धार्थ,अच्छेलाल,लल्लन सोनकर, अरविन्द खरवार,सहित सभी चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles