Pakistan: 70 साल के बाबर ने 22 साल की लड़की से किया निकाह, बोले- ‘अल्लाह का हुक्म’

Pakistan: 70 year old Babar married a 22 year old girl, said - 'Allah's order'

इस्लामाबाद (Pakistan) : अपने नित नए कारनामें से पाकिस्तान और वहां की अवाम आए दिन चर्चा रहती है।  इस बार वहां चर्चा सेना सियात नहीं है, बल्कि एक  70 साल के बुजुर्ग की 22 साल की युवती से शादी है।  सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही बुजुर्ग के निकाह की वीडियो ने तहला मचा दिया है।  इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहें हैं और अपने-अपने अंदांज में चुटकी ले रहे हैं।  निगेटिव कमेंट्स पर 70 साल के दूल्हे हकीम बाबर ने इसे अल्लाह की मर्जी बताया है। यह मामला पाकिस्तान के रावलपिंडी का बताया जा रहा है।
 उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में कम उम्र की लड़कियों की शादी को लेकर इस वक्त दो तरह के बवाल चल रहे हैं। एक तरफ जहां बाल विवाह कानूनों को सख्त बनाने की लड़ाई चल रही है,  वहीं दूसरी तरफ कट्टरपंथी इसका कड़ाई के साथ विरोध करते हुए इसे सरिया कानूनों में दखलअंदाजी बता रहे हैं।
 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के अनुसार पाकिस्तान के रावलपिंडी में चकनला स्कीम-III निवासी  70 साल के हकीम बाबर ने खुद से करीब 50 साल छोटी  लड़की से निकाह कर लिया है। इस बेमेल निकाह का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने हकीम बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
    हकीम बाबर ने इसे  ‘अरेंज और लव मैरिज’ का मिक्सचर करार दिया। बाबर ने कहा , ‘मेरी बीवी को मुझसे प्यार हुआ, फिर हमने अल्लाह के हुक्म और सुन्नत के मुताबिक निकाह किया। इसमें गलत क्या है’? हलांकि बाबर का बचाव उनकी पहली बेगम ने भी किया है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला