गुरदासपुर: 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर लैब मालिक पर फायरिंग करने के मामले पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग की यह घटना इस वर्ष छह मार्च को हुई थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक फायरिंग की वारदात इन बदमाशों में विदेश में बैठे गैंगस्टर अमन के ईशारों पर किया था। आरोपितों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी 60 फुटी रोड, काहनूवान रोड, बटाला जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। बता दें कि मामले के कुछ आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह ने बताया कि इस साल छह मार्च की आधी रात को कुछ अज्ञात युवकों ने एक लैब पर गोलियां चलाकर संचक को धमकाने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है।