Punjsb News: गुरुद्वारा साहिब में चली तलवारें, कई जख्मी

पटियाला: गुरुद्वारा साहिब में गोलक (दान पात्र) आए दान की रकम की गिनती दौरान तलवारें चल गई। इसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सहित कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गुरुद्वारा साहिब में तलवारें चलने की यह घटना पटियाला (Patiala) जिले के थाना घनौर क्षेत्र के गांव मंडौली स्थित गुरुद्वारा साहिब की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस खूनी झड़प के दौरान गोलियां भी चली है। घायलों को पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

मामाले के अनुसार अनुसार 17 अगस्त सोमवार को गुरुद्वारा साहिब की गोलक में आए चढ़ावे की रकम गिनती चलल रही थी। इस दौरान तलवार लिए गांव का ही कमलजीत सिंह नाम का व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने उसे बाहर ही रुकनने को कहा। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच कमलजीत सिंह ने गुरुद्वारा के प्रधान नायब सिंह पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके गुरुद्वारा प्रधान ने कथित तौर पर अपने बचाव में गोली चला दी। गोली कमलजीत सिंह के पेट में जा लगी। इस घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

Related posts

Punjab News: रंगदारी न देने पर फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर