Home देश दुनिया रजिया पर हुई राम की कृपा मुस्लमान से बन गई हिंदू, कहा- सपने में आए थे राम, बोले-घर वापसी करो

रजिया पर हुई राम की कृपा मुस्लमान से बन गई हिंदू, कहा- सपने में आए थे राम, बोले-घर वापसी करो

by Jharokha
0 comments
Razia was blessed by Ram, she became a Hindu from a Muslim, said - Ram had come in her dream, said - return home

जबलपुर : अयोध्या से करीब 500 किलोमीटर दूर भगवान राम की ऐसी कृपा हुई कि रजिया बी अब नंदिनी ठाकुर बन गई। मुस्लमान से हिंदू बनने की यह खबर मध्य प्रदेश जबलपुर की है। इस्लाम धर्म छोड़ कर सनातन धर्म (Hindu Religion) अपनाने वाली मुस्लिम महिला (Muslim Woman) रजिया बी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। रजिया से अनुसार उसके सपने में श्रीराम आए थे और उन्होंने कहा कि बहुत देर हो चुकी है, घर वापसी करो। बस क्या था रजिया ने सनातन धर्म अपना लिया। उसके इस काम में उसके शौहर ने भी साथ दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रजिया बी एक मंदिर में सनातन धर्म स्विकार कर रही है। इस दौरान वह कह रही है, वह काफी दिनों से हिंदू धर्म (Hindu Religion) अपनाने की सोच रही थी। रजिया कहर रही है कुछ दिनों पहले उसने सपने में भगवान श्रीराम (Shree Ram) को देखा। इसके बाद उसने सनतान धर्म अपनाने का मन बना लिया। उसके इस काम में उसके शौहर ने भी साथ दिया है। सनातन धर्म अपनाने के बाद अब वह रजिया बी से नंदिनी ठाकुर बन गई है।

वायरल हो रही वीडियो में देख जा सकता है कि एक मंदिर में पुजारी उसे जल और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरुमंत्र दिया। इस दौरान रजिया बी ने कहा कि भगवान राम अयोध्या में विराजे हैं तो मुझे भी घर वापसी चाहिए। इस वीडियो में एक व्यक्ति रजिया बी से पूछता कि उसने सनातन धर्म क्यों अपनाया। इसपर रजिया बी बताती है कि उनका बचपन से ही सनातनी संस्कृति के प्रति लगाव रहा है। रजिया कहती है कि हिंदू धर्म में (Hindu Religion) महिलाओं का प्रति सम्मान और आदरभाव रहता है। जबिक हमारे इस्लाम में ऐसा कुछ नहीं है, न मायके में और ना ही ससुराल में रजिया ने कहा कि शादी के बाद जब उसने अपने पति को यह बात बताई थी तो उन्होंने सहयोग दिया था। रजिया बी कहती है कि जल्द ही उसके पति भी सनातन धर्म अपना लेंगे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles