Home उत्तर प्रदेश RS Convent School Result 2026: टॉपर्स को मिला सम्मान, छात्रों में दिखा उत्साह

RS Convent School Result 2026: टॉपर्स को मिला सम्मान, छात्रों में दिखा उत्साह

रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय में रहा उत्सव जैसा माहौल

by rajnish mishra
0 comments

बाराचंवर: सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त आर एस कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Annual Result Day Celebration) बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक भीष्म देव सिंह, प्रबंधक यशवंत सिंह एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने छात्रों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए।

समारोह के दौरान मेधावी (Meritorious) एवं उच्च उपस्थिति (Highest Attendance) वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रिजल्ट मिलने के बाद बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने सेल्फी ली और एक-दूसरे के साथ अपनी खुशी साझा की।

प्रबंधक यशवंत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उन सभी विद्यार्थियों के लिए खास है, जिन्होंने पूरे वर्ष मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन किया। उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने न केवल पाठ्यक्रम पूरा किया, बल्कि छात्रों को जीवन के मूल्यों की शिक्षा भी दी।

प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की।

मुख्य टॉपर :

  • यूकेजी: शिवांश सिंह – 99.75% (स्कूल टॉपर)
  • एलकेजी: मायरा शेख – 99.12%
  • नर्सरी: आदित्य राजभर – 98%
  • कक्षा 1: अमृता कुशवाहा – 92%
  • कक्षा 5: गरिमा गुप्ता – 93.57%
  • कक्षा 8: अंश सिंह – 92.6%
  • कक्षा 11: मिनाक्षी तिवारी – 89%

(अन्य कक्षाओं के छात्रों को भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।)

RS Convent School Result 2026: टॉपर्स को मिला सम्मान, छात्रों में दिखा उत्साह

समारोह की विशेष बातें:

  • सभी कक्षाओं के टॉप 3 छात्रों को सम्मानित किया गया
  • छात्रों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल
  • सेल्फी और जश्न के साथ मनाया गया रिजल्ट डे
  • शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को सराहा गया
rajnish mishra

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जन्म । प्रारंभिक और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा भी वहीं पर । पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय । पिछले छह साल से thejharokha.com से जुड़े हैं। संपर्क नं. 9889688876



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles