सांसदों का 24% बढ़ाया वेतन, पेंशन भी बढ़ी

Salary of MPs increased by 24%, pension also increased

नई दिल्ली। सांसदों की बल्ले-बल्ले हो गई है। केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्‍ते और पेंशन में जबरदस्‍त बढ़ोत्तरी कर दिया है। यह वेतन वृद्धि गत वर्ष 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्रालय ने 21 मार्च 2025 को अधिसूचना भी जारी कर दिया है। पिछले साल का एरियर भी संसदों को दिया जाएग। मतलब अब माननीयों को वेतन 1.24 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहले सांसदों का वेतन 1,00,000 रुपये प्रति माह थे जब अब 24 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,24,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसी तरह इनके दैनिक भत्ते में भी इजाफा हो गया गया है। पहले सांसदों को जो दैनिक भत्ता 2,000 रुपये प्रतिदिन मिलता था इसे बढ़ा कर अब 2,500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसी तरह अब पूर्व सांसदों को पहले पेंशन के रूप में 25,000 प्रति माह मिला करता था वह अब 31,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। यही नहीं पांच वर्ष से अधिक सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन 2,000 मिलती थी, लेकिन अब प्रति माह 2,500 प्रति माह मिलेगा।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला