सरकार की पोल खोलने सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी

Samajwadi Party took to the streets to expose the government

गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत बारहबंगला एवं पत्थर घाट मुहल्ले का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।
भ्रमण के पश्चात अभिनव सिंह ने कहा की पूरी नगरपालिका के सभी वार्डो के साथ साथ शहर की मुख्य व प्रमुख मार्गो की दुर्दशा शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का शिकार है। वहीं यह भी कहा की शहर के पूरे व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं है सड़कों के जर्जर होने से उनके व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है पूरे शहर में जगह जगह गंदगी का ढेर लगा है पूरे मुहल्ले में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। विधुत व्यवस्था अनियमित है। मुहल्ले की गलियां अंधेरी है। नगरपालिका द्वारा रोशनी का कोई इंतजाम नहीं है।

उन्होंने कहा कि मच्छरों के दवाई का समय से छिड़काव नहीं है नगरपालिका द्वारा कोई सुविधा मोहल्लेवासियों को नहीं दी जा रही है। मुहल्ले की गलियां गंदी व सड़कें पूरी तरह जर्जर है। नालियों में सिल्ट जमा है। नालियां पर ढक्कन नहीं है। जर्जर सड़कें और खुली नालियों के चलते वार्डवासियों का घर से निकलना दूभर है। शहरवासियों के चोटिल होने की संभावना हर समय बनी रहती है। जिसके जिम्मेदारी चेयरमैन के साथ साथ नगरपालिका के ईओ की भी उदासीनता नजर आती है विधुत खंभे कमजोर और तार जमीन छू रहे हैं। जिसके चलते कोई भी अप्रिय घटना किसी भी समय घट सकती है।
वार्डों में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी लापता है। कूड़ा उठाने वाला वाहन बेसमय वार्ड में आता है। उसका कोई लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पाता। नगरपालिका का शहर के विकास का दावा झूठा है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।
महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि नगरपालिका को नगरवासियों की सुख सुविधा का कोई ख्याल नहीं है। जब तक सड़कें पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक यह पोल खोल अभियान जारी रहेगा। वहीं कंचन रावत ने कहा कि पोल खोल अभियान का नतीजा है कि आज भाजपा के बड़े बड़े नेता अपने लेटर जारी कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं भी उपेक्षित है।

इस भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश,अरविंद पाल,किशन रावत,विकास कुशवाहा,सौरभ,अभिनव यादव, अरविंद,बल्लू, रामबिलास यादव, विनय साहू,पारस, शाहिद,वेद प्रकाश यादव, संजय यादव, शेर अली राईन,पिंटू यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता अरुण कुशवाहा ने किया ने किया।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन