दो गज जमीन के लिए महिला का गला रेता

Woman's throat slit for two yards of land

झारखंड। मात्र दो गज जमीन के लिए एक बुजुर्ग महिला की कला काट कर ह त्या कर दी गई। यह घटना झारखंड के गुमला जिले के थाना पालाकोट के गांव टेंगरिया की बताई जा रही है। मृतका की पहचान झालो देवी के रूप में हुई है। जबकि आरोपितों की पहचान महिला की पहचान जयकांत भगत और उसके चचेरे भाई अर्जुनकांत भगत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है झालो देवी के हत्या के आरोपी उनके पड़ोस में ही रहते हैं और जमीन को लेकर उनका आपस में विवाद चल रहा था। आरोप है कि जयकांत और अर्जुन कांत झालो के खेती वाली जमीन पर कब्जा करना चाहते थे।

झालो देवी की हत्या की सूचना पा कर मौके पर पहुंची थाना पालकोट पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि हत्या के आरोपी दोनो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपितों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन