नेहा सिंह राठौर जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार, हाई कोर्ट ने रद की जमानत याचिका

नेहा सिंह राठौर की पुरानी फोटो। सौ. इंटरनेट से

लखनऊ । नेहा सिंह राठौर की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। कारण हाई कोर्ट नेहा की जमानत याचिका रद कर दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। भोजपुरी लोक गाइयिका इन दिनों बुरी तरह से कानूनी विवाद में फंस गई है। बता दें कि नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ में कई मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के चलते उन पर देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने, धर्म-जाति के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने और पाकिस्तान द्वारा भारत विरोधी प्रोपेगैंडा में इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि गत 27 अप्रैल 2025 को कुर्सी रोड निवासी अभय प्रता सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अतिरिक्त रानीगंज के सौरव, दूर्विजयगंज के हिमांशु वर्मा और दुगावां के अर्जुन गुप्ता ने भी अलग-अलग शिकायतें दी थीं।

पुलिस जांच में जांच में पाया कि नेहा का वह विवादित पोस्ट पाकिस्तान में भारत विरोधी दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल हो रहा है। पुलिस की जांच में उनके विवादित वीडियो और पोस्ट की पुष्टि हो गई है। इसके बाद पुलिस ने नेहा के घर पर नोटिस भिजवाया और बयान दर्ज कराने को कहा। बताया जा रहा है कि इसी दरम्यान नेहा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी।

हाई कोर्ट ने नेहा को पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने बार-बार बीमारी का हवाला देकर पेशी से और बयान देने बचती रहीं। अंत में हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अब हजरतगंज पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद नेहा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया, ‘टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन