Home उत्तर प्रदेश वर्दी चढ़ते ही बेवफा हुई सनम, मांगा तलाक

वर्दी चढ़ते ही बेवफा हुई सनम, मांगा तलाक

by Jharokha
0 comments

बेगूसराय : SDM ज्योति मौर्या और उसके मजबूर सफाई सफाई ई कर्मी पति के त्याग और SDM बनी पत्नी की बेवफाई की इस हेट स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब करीब एक बाद इसी तरह की कहानी बिहार के जिला बेगूसराय (Begusarai) से समाने आई है।

SDM ज्योति मौर्या की ही तहर बेगूसराय (Begusrayan) की कहानी जबरदस्त और रोमांचक है। जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड के सनहा गांव का है। यह कहानी उन लोगों के बारे में सोचने पर मजबूर करती है, जो थोड़ी सी सफलता मिलने पर अपनों से रिश्ता खत्म कर नया संसार बसाने सोचने लगते हैं। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मजदूरी कर 11 साल तक खिलाया, पिलाया और पढ़ाया। पति की तपस्या सफल हुई और पत्नी की किस्मत रंग लाई। पत्नी का चयन बिहार पुलिस ने एक कास्टेबल के रूप में हो गया। लेकिन, अब यहीं से पत्नी ने रंग बदलना शुरू कर दिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेलेक्सन तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान ही पत्नी का रंग बदलने लगा। तन के पुलिस की वर्दी चढ़ी तो इसकी हनक भी दिखने लगी। पुलिया रौब का पहला शिकार उसका मजूदर पति ही हुआ। और अब वह उससे तलाक मांगना शुरू दिया। अब बेचारे पति को समझ नहीं आ रहा कि अब वह करे तो क्या करे।

यह है पूरा मामला

मामले के अनुसार बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल प्रखंड के सनहा गांव निवासी रोशनी पुत्री रामविनय राय की शादी साल 2013 में बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड के विजय कुमार पुत्र पृथ्वी राय से हुई थी। शादी के बाद से परिवार खुशहाल था। कौशल्या देवी जो रोशनी की सास है, बताती हैं कि उनकी बहू को पढ़ने-लिखने का शौक था सो हमने अनाज बेचकर बहू को पढ़ाया। बेटे (विजय कुमार) ने मेहनत मजदूरी कर जो भी कमाया बहू की पढ़ाई में खर्च किया। अब बहू बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनते ही सब कुछ भूल गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण के दौरान पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। ट्रेनिंग पूरी होते ही रिश्ता पूरी तरह से बदल गया। कौशल्या कहती हैं कि रोशनी अब अपने मजदूर पति से तलाक मांगने लगी है। यहां तक कि तलाक न देने पर पति की हत्या तक करवाने की धमकी देने लगी है।

बताया जा रहा है कि रिश्ते में मधुरता कामय रहे इसके देखते हुए बखरी थाने में पंचाय भी हुई, लेकिन रोशनी अपनी जिद पर अड़ी है। आरोप है कि रोशनी के पिता और भाई विजय भी रोशनी की तरफ से तलाक दिलवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles