Home उत्तर प्रदेश बांग्लादेश के खिलाफ सनातनियों ने खोला मोर्चा, हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ निकाली रोष मार्च

बांग्लादेश के खिलाफ सनातनियों ने खोला मोर्चा, हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ निकाली रोष मार्च

by Jharokha
0 comment
Sanatanis open front against Bangladesh, take out protest march against violence against Hindus

अमृतसर। शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद से बांग्लादेश में हिदुओं पर हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसक विरोध में मंगलवार को अमृतसर में सभी सनातनियों और अन्य संगठनों के सदस्यों ने रोष मार्च निकाला और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

सनातनियों का यह रोष मार्च शहर के श्री दुर्ग्याणा मंदिर से प्रारंभ हुआ । इस मार्च में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस रोष मार्च में अमृतसर के प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रोष मार्च का नेतृत्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत चावला , इस्कॉन मंदिर, भईया शिवाला , आरती देवा, मनोज महारा, श्री हरिकृपया सहित अन्यं साधु संतों ने किया।

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की और सरकार से इस मुद्दे पर कड़े कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने एकजुट होकर हिंदुओं के साथ एकता और समर्थन का संदेश दिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। रोष मार्च के दौरान लोगों ने शांति और अनुशासन बनाए रखा तथा न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार नारे लगाए।

You may also like