Home उत्तर प्रदेश सरकार ने माफियाओं के सीने पर बुल्डोजर चलाकर समाज को भयमुक्त किया , सीएम योगी

सरकार ने माफियाओं के सीने पर बुल्डोजर चलाकर समाज को भयमुक्त किया , सीएम योगी

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर के सैदपुर में पारस नाथ राय के समर्थन म़े जनसभा को संबोधित किया । जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने अंसारी परिवार व इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे ।

ब्रिगेडियर उस्मानी का माफिया परिवार से कोई संबंध नहीं

सैदपुर के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहां की गाजीपुर के माफिया परिवार से नौशेरा के शेर कहे जाने वाले बीर ब्रिगेडियर उस्मानी का कोई संबंध नहीं है । उन्होंने कहां की महर्षि विश्वामित्र के नाम पर गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज बना महर्षि विश्वामित्र ने ही सबसे पहले आतंकवाद से लड़ा था । उन्हीं के दिखाएं रास्ते पर चल कर प्रदेश सरकार ने माफियाओं के सीने पर बुल्डोजर चला कर समाज को भयमुक्त किया । आज नारी व व्यापारी दोनों प्रदेश में भयमुक्त है ।

एक तरफ रामलला का मंदिर बना एक तरफ माफियाओं का सफाया हुआ

मुख्यमंत्री ने कहां की एक तरफ अयोध्या में रामलला का मंदिर बना तो वहीं दुसर तरफ प्रदेश में माफियाओं के सीने पर बुल्डोजर चला उन्होंने कहां की दीपावली व होली के अवसर उज्जवला लाभार्थियों को फ्री गैस सिलेंडर दिया गया । सात करोड़ परिवारों का आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी गई । तो वहीं गरीबों को मकान दिया गया उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहां की इंडी गठबंधन देशवासियों पर जजिया कानून लगाना चाह रहा है । उन्होंने कहां की विपक्ष अगर सत्ता में आ गई तो देशवासियों का सारा पैसा बांट लेगी । योगी ने कहां की कांग्रेस आम आदमी के संपत्ति का आधा हिस्सा मुस्लमानों को देना चाह रही है । उन्होंने कहां की विकसित राष्ट्रीय बनाने के लिए आप लोग एक बार फिर मोदी की सरकार बनाये ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like