सीवर की सफाई करने मैन होल में उतरे दो मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

Two laborers who went into manhole to clean sewer died, created panic

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। गाजीपुर के नखास तिराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब दो मजदूरों की सीवर की सफाई करते समय मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।
सूचना के मुताबिक गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के नखास तिराहे पर बुधवार को करीब एक बजे सिवरेज की सफाई करने दो मजदूर गये हुए थे । जिसमें एक मजदूर बलरामपुर जनपद के हरैया का रहने वाला प्रह़लाद सिवरेज साफ करने निचे उतरा तभी प्रह़लाद को सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी किसी तरह बाहर खड़े अपने साथी सरायगली निवासी वसीम को इसकी जानकारी दी सांस लेने की दिक्कत को सुन वसीम प्रहलाद को बचाने निचे उतरा इसी दौरान दोनों की जहरीली गैस के वजह से मौत हो गई । दोनों मजदूरों की मौत की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । सूचना मिलते ही एसडीएम एसएसपी व सीओ समेत तमाम उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गये । वहीं दोनों का शव डेढ़ बजे के आसपास सिवरेज से बाहर निकाला गया । दोनों शवों की पहचान बलरामपुर जनपद के हरैया निवासी प्रह्द व गाजीपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वसीम की पहचान की गई है ।

लोगों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप

स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जिम्मेदारी ठेकेदार पर लगाते हुए कहा की ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी करना इस हादसे का कारण है । वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद एक व्यक्ति संदीप ने बताया की दोनों मजदूरों के शव एक रस्सी के सहारे निकालने की कोशिश की गई। वहीं किसी प्रकार भी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी । वहीं सीआरओ आयुष चौधरी ने बताया की दोनों मजदूरों की मौत सिवर में जहरीली गैस के वजह से हुई है । आयुष चौधरी ने बताया की ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया । इस हादसे की जांच करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके उपर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला