111
Table of Contents
Umashankar Singh IT Raid Ballia: बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के बलिया जिले रसड़ा विधानसभा सीटे विधायक और कारोबारी उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के घर प्रतिष्ठानों पर पिछले तीन दिनों से चल रही आयकर विभाग (IT Raid) की कार्रवाई 72 घंटे बाद शनिवार को खत्म हो गई। बताया जा रहा है इस दौरान आईटी (IT ) को करोड़ो रुपये नगदी, सोने के जेवरात, मंहगी घड़ियां, दस्तवाजे और आईटी साक्ष्य आदि का व्यौरा साथ लेकर चली आई।
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आईटी की इस कार्रवाई उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है टीम को अवैध खनन से जुड़े भी कुछ कागजात मिले हैं। चर्चा है कि लपेटे में कुछ सफेदपोश और अधिकारी भी आ सकते हैं। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर यह उनके विधासभा क्षेत्र और जिला ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
लखनऊ से लेकर, बलिया, रसड़ा और पैतृक गांव में भी कार्रवाई
आयकर विभाग की यह कार्रवाई विधायक उमाशंकर के लखनऊ स्थित आवास से लेकर उनके गृहजनपद बलिया, विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के छितौनी स्थित ‘होटल स्काई’, पैतृक गांव खनवर स्थित घर, रसड़ा के उनके प्लांट और ऑफिस सहित कई अन्य स्थानलों पर भी कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक चली कार्रवाई के बाद शनरिवार को जब टीम लौटी तो उनके पास पीडब्ल्यूडी के सरकारी ठेकों से जुड़े अहम दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन की डायरियां और हाथों से लिखी कुछ पर्चियां मौजूद थीं। बताया जा रहा हैकि आईटी ने विधायक की कंपनी ‘सीएस इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ और ‘छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन’ के गत सात सालों के टेंडर और रिकॉर्ड्स को जब्त कर लिया है।
घर की दीवारों में भी छिपा रखे थे नोट
बताया जा रहा है कि आईटी की रेड के दौरान बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर की दीवारों से भी नोटों के बंडल मिले हैं। यह देखकर छापोमारी करने वाली टीम भी हैरान रह गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच अधिकारियों ने घरों की दीवार और छिपी हुई जगहों पर बनी इन अलमारियों से भारी मात्रा में नगदी बरामद किया है। चर्चा है कि अब तक की जांच में करीब 9 करोड़ रुपये से अधिक की रकम और करोड़ों की ज्वेलरी का पता चला है। नोटों की गिनती के लिए देर रात बैंकों से मशीनें और कर्मचारी बुलाए गए थे। यही नहीं आईटी की टीम ने वाराणसी में विधायक से जुड़े 6 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
कैग रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई, 60 करोड़ के राजस्व नुकसान का अनुमान
कयास लगााया जा रहा है कि आईटी की यह कार्रवाई अगस्त 2025 में आई कैग (CAG) की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक की कंपनी ‘साईं राम एंटरप्राइजेज’ पर 33,604 घनमीटर गिट्टी के अवैध खनन का आरोप है, जिससे सरकार को करीब 60 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआा है।
उमाशंकर सिंह के इन ठिकानों पर भी हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि आईटी की कार्रवाई का दायरा सिर्फ बलिया तक ही नहीं था। लखनऊ, प्रयागराज, कौशाम्बी, सोनभद्र और वाराणसी समेत सात जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई।
पिता घुरहू सिंह और भाई रमेश सिंह से भी हुई पूछताछ
बता जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने विधायक उमाशंकर सिंह के छोटे भाई और कंपनी डायरेक्टर रमेश सिंह और उनके पिता घुरहू सिंह से भी पूछताछ कर जानकारी एकत्र की है। अब आयकर विभाग अब उमाशंकर सिंह की बेनामी संपत्तियों के नेटवर्क को तलाशने की तैयारी में जुट गई है।