up news : यूपी के हर जिले में होगा जनता दर्शन, योगी आदित्य नाथ का अधिकारियों को कड़े निर्देश

योगी आदित्य नाथ। साभार- इंटरनेट मीडिया से

लखनऊः यूपी के अब हर जिले में ‘जनता दर्शन’ होगा। जनता दर्शन को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद योगी आदित्य नाथ ने रविवार को गोरखपुर में पहली बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थी और उनका समाधान किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनता दर्शन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि हर जिला रेंज और जोन स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम शिघ्र अति शिघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि हर जिला, रेंज, जोन स्तर पर जनता दर्शन में कौन सा अधिकारी, किस दिन कहां जनसुनवाई करेगा इसकी जानकारी नजता को दें, ताकि जनता दर्शन से पहले आम लोगों तक जनसुनवाई की जानकारी पहुंच सके।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन