बिजली का तार टूट कर बाइक पर गिर, तीन लोगों की मौत

प्रतिकात्मक । स्रोत सोशल साइट से

लखीमपुर खीरी । चलती बाइक पर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से बच्चे सहित तीन लोगों की सोमवार को मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के थाना हैदरबाद के गांव सीतापुर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग शादी का निमंत्रण कार्ड दे कर वापस गांव लौटर रहे थे।

बताया जा रहा है कि सीतापुर ब्रांच नहर के किनारे शाम को करीब चार बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर एक मोटरसाइकिल पर गिर पड़ा। इससे मोटरसाइकिल में आग लग गई। इसमें आग और करंट लगने से दो बच्चे, एक पुरुष और महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। इस दौरान एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले भाई बहन बताए जा रहें, जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उपचार के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला