Home उत्तर प्रदेश UP Police Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में Adult फिल्मों की स्टार सनी लियोनी का प्रवेशपत्र जारी, कहां हुई गड़बड़ी जांच में जुटी पुलिस

UP Police Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में Adult फिल्मों की स्टार सनी लियोनी का प्रवेशपत्र जारी, कहां हुई गड़बड़ी जांच में जुटी पुलिस

by Jharokha
0 comment
UP Police Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में Adult फिल्मों की स्टार सनी लियोनी का प्रवेशपत्र जारी, कहां हुई गड़बड़ी जांच में जुटी पुलिस

UP Police Exam 2024: दो चरणों में रविवार को संपन्न हुई देश की सबसे बड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा UP Police Exam में एडल्ट Adult फिल्मों की स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone ) के नाम से भी प्रवेश पत्र जारी हुआ था। प्रवेश पत्रों को जारी करने में यह गड़बड़ी तब सामने आई जब एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी की एक सीट खाली मिली। जब जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह अभ्यर्थी एल्डट Adult फिल्मों की स्टारी सनी लियोनी (Sunny Leone ) के नाम से जारी हुआ है। इस समय यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यह गड़बड़ी हो सकती है। वहीं इसके पीछे साल्वर गैंग का भी हाथ होने का कायस लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के गांव रगौलिया बुजुर्ग के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 फरवरी को क्राइम ब्रांच की टीम उसके गांव पूछताछ के लिए पहुंची थी। इस दौरान धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने महोबा के एक साइबर कैफे से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। और उसे परीक्षा केंद्र कन्नौज मिला था। उसने कहा कि उसे नहीं कि उसके प्रवेश पत्र सनी लियोनी की फोटो कैसे आई कैसे आई।

पुलिस की पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि जब उसने प्रवेश पत्र निकलवाया था तब उसमें उसकी ही फोटो लगी हुई थी। धमेंद्र ने बताया कि जब वह कन्नौज स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसके प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी (Sunny Leone ) की फोटो लगी हुई थी और उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like