Home उत्तर प्रदेश फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

by Jharokha
0 comment

अब्दुल जब्बार एडवोकेट की रिपोर्ट भेलसर(अयोध्या) : मवई थाना क्षेत्र के ग्राम वजीराबाद मजरे डिलवल में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी के फंदे में लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर नायब तहसीलदार सीओ रूदौली प्रभारी निरीक्षक मवई मौके पर पहुंच कर शव को उतरवा कर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।

ग्राम वजीराबाद के नरेंद्र प्रताप यादव की पत्नी सीमा यादव 28 वर्ष का शव शनिवार की रात घर के आँगन में लगी लोहे की सरिया में साड़ी के फन्दे से लटकता हुआ मिला ।घटना के समय घर के लोग दरवाजे के बाहर ही थे।सीमा यादव घर मे अकेली थी।घर के लोग जब घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सीमा यादव का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

घटना की सूचना डायल 112 तथा मवई पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरसी यादव मौके पर पहुंच कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेकर इसकी सूचना तहसील प्रशासन तथा सीओ रूदौली को दी।

सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार सीओ रूदौली राकेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।एसएसआई आरसी यादव ने बताया कि मृतका सीमा यादव का माइका कोतवाली रूदौली के छुलहा भदावल है।उसके एक लड़की तथा दो लड़के हैं।सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

Woman's body found hanging from hanging loop

You may also like

Leave a Comment