the jharokha news

उत्तर प्रदेश राजनीति

उत्तर प्रदेश चुनाव, जमानियां विधानसभा सीट || Uttar pradesh elections, Zamania assembly seat

Uttar pradesh elections, Zamania assembly seat

गाजीपुर से डी पंडित की रिपोर्ट : इतिहासकारों की माने तो जौनपुर के शासक अलिकुली खान ने 1560 में गाजीपुर जिले के ज़मानिया शहर (Zamania )की स्थापना की। यह शहर बिहार के बक्‍सर जिले की सीमा से लगता हुआ गंडक नदी के किनारे स्थित है। लगभग 35-36 हजार की आबादी वाला यह शहर सामरिक दृष्टि से जितना महत्‍वपूर्ण मुगलों के लिए था उतना ही अंग्रेजों के लिए भी। क्‍योंकि जमानिया और गहमर से न केवल आज का बिहार बल्कि बंगाल तक शासन पर नजर रखा जा सकता था। आइए जानते हैं जमानियां विधानसभा सीट के बारे में

जमानियां विधानसभा सीट पर एक नजर
उत्तर प्रदेश चुनाव का विगुल कभी भी बज सकता है। हम बात करें 2017 के (Zamania Vidhansabha Seat) विधानसभा चुनाव की तो इस चुनाव में भाजपा की सुनीता सिंह 76823 वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी के अतुल राय से विजयी रहीं। इस चुनाव में अतुल राय को कुल 67559 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे, जबिक समाजवादी पार्टी की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे ओमप्रकाश सिंह को तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि 2019 के लोक सभा चुनावों में अतुल राय मऊ की घोषी लोक सभा सीट से सांसद चुने गए। वहीं जनता दल यूनाईटेड के बिहार के विधायक दद्दन पहलवान ने अपने बेटे करतार सिंह को जमानियां से निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था। (Zamania Vidhansabha Seat) वर्ष 2012 के चुनाव में यहां 3 लाख 65 हजार 519 मतदाता थेे।

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम

  • सुनीता चौहान भाजपा विजेता 76,823 35.36% 9,264
  • अतुल कुमार बसपा दूसरे स्थान पर 67,559 31.10%
  • ओम प्रकाश सपा 3rd 49,557 22.81%
  • करतार सिंह यादच आईएनडी 4th 12,206 5.62%
  • तौकीर खान जनदीप 5th 6,139 2.83%
  • None Of The Above नोटा 6th 1,857 0.85%
  • राम प्यारे सीपीआई (एमएल) (एल) 7th 1,081 0.50%
  • हिरनरायन सिंह यादव आरपीडी 8th 1,028 0.47%
  • भारत जेआरपीए 9th 535 0.25%
  • रेनु मोहम्मद 10th 445

जमानियां का वर्ष 1977 से 2017 तक का चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नाम   पार्टी स्थान  कुल वोट  वोट प्रतिशत %  मार्जिन
2017
सुनीता चौहान भाजपा विजेता 76,823  35.36%  9,264
अतुल कुमार बसपा दूसरे स्थान पर 67,559 31.10%
2012
ओम प्रकाश सपा विजेता 83,407 42% 29,440
उमा शंकर कुशवाहा बसपा दूसरे स्थान पर 53,967 27%
2007
राज कुमार बसपा विजेता 42,408 30% 968
कैलाश पुत्र लुट्टू सपा दूसरे स्थान पर 41,440 29%
2002
कैलाश सपा विजेता 50,379 34% 8,288
अरुण भाजपा दूसरे स्थान पर 42,091 28%
1996
कैलाश सपा विजेता 53,504 38% 6,987
शारदा चौहान भाजपा दूसरे स्थान पर 46,517 33%
1993
जयराम कुशवाहा बसपा विजेता 61,879 47% 29,646
शारदा चौहान भाजपा दूसरे स्थान पर 32,233 25%
1991
शारदा चौहान भाजपा विजेता 24,402 26% 2,357
रविंद्र कुमार एस यादव जेडी दूसरे स्थान पर 22,045 23%
1989
रविंद्र कुमार सिंह आईएनडी विजेता 23,792 25% 9,120
साहब आईएनडी दूसरे स्थान पर 14,672 15%
1985
चौधरी ललिता प्रसाद निषाद कांग्रेस विजेता 30,258 45% 18,437
रवींद्र कुमार एलकेडी दूसरे स्थान पर 11,821 17%
1980
साहेब सिंह इंक (I) विजेता 29,885 41% 11,585
धरम राम जेएनपी (एससी) दूसरे स्थान पर 18,300 25%
1977
धरम राम जेएनपी विजेता 23,363 47% 5,934
मो: खलीलुल्‍लान कुरैशी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 17,429 35%

अगले अंक में पढ़ें जंगीपुर विधानसभा सीट के बारे में : उत्तर प्रदेश चुनाव, जखनियां विधानसभा सीट







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *