मायावती ने किसको कहा बरसाती मेंढक, पढ़ें पूरी खबर

Whom did Mayawati call rainy frog, read full news

Mayawati: इस समय यूपी की सियात गर्मा गई है। क्योंकि रविवार को हुए लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर तंज कसा था। इसके जवाब में मायाती ने सोवार को पलटवार करते हुए चंद्रशेखर को बरसाती मेंढक तक कह दिया।
ख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बसपा को कमजोर करने वाले संगठन और दल बरसाती मेंढक की तरह हैं, जो विधायक, सांसद या मंत्री क्यों ना बन जाएं, इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं है।
मायावती ने अपने बयान में कहा कि देश में बसपा ही बहुजन हित की एकमात्र आंबेडकरवादी पार्टी है। उन्होंने चंद्रशेखर का नाम लिए बिना कहा कि वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व संकेत पर चलकर बहुजनों की एकता व बसपा को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह हैं। इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं है।
उल्लेखनीय है कि आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को कहा था कि आकाश आनंद को जनता नकार चुकी है। उन्हें मजबूरी में निकाला और रखा जा रहा है। बसपा के पास और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कांशीराम और भीमराव अंबेडकर के मिशन को अब हमारी पार्टी पूरा करेगी।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला