डाक अधिक्षक और बडे बाबू की मिली भगत से पोस्टमैन का हौसला बुलंद डाक पार्सल के विषय में पूछताछ करने पर देते है धमकी।

गाजीपुर – कासिमाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज शाखा डाक उप घर के अन्तर्गत पोस्ट मास्टर व डाकिया के पद कार्यरत कर्मचारियों के सिर के ऊपर अजब गजब भूत सवार हो गया हैए ।जहां एक तरफ सरकार के द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि डाक विभाग में किसी भी व्यक्ति के नाम से डाक पार्सल आए उसे समयानुसार उसके पास डाक विभाग के कर्मचारी द्वारा सकुशल पहुचा दे मगर बहादुरगंज डाक घर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में सरकार की योजना व निर्देशों को पलीता लगाते हुए व नियमों ताख पर रखकर कार्य किए जा रहे हैं आर्टिकल नम्बर CM436456447IN दिनांक 22/03/24 दिन शुक्रवार को देने के निर्देश जारी थे

मगर रामगढ़ की पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत मिनाक्षी ने पार्सल को खुद वितरण न कर अन्य अन्जान व्यक्ति को देकर डाक पार्सल लेने व हस्ताक्षर करने का दबाव डालकर धमकी देने लगी और कहने लगी की मैं डाक वितरण स्वयं नहीं दूंगी आपको अपना पार्सल लेना है तो लिजिए नहीं तो आपको समझा दूंगी ज्यादा नेता बन रहे हो तो तुमको जल्द ही पता चल जाएगा। जब इस विषय की सूचना डाक विभाग के अधिक्षक को दिया गया तो वह भी टाल मटोल करते हुए फोन रखवा दिए फिर इसकी सूचना बहादुरगंज डाक विभाग के बड़े बाबू को देना चाहा तो वह फोन नहीं उठाए।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला