Home उत्तर प्रदेश गाजीपुर में आज होगा, चार सौ लोगों का टिकाकरण

गाजीपुर में आज होगा, चार सौ लोगों का टिकाकरण

by Jharokha
0 comments

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर(गाजीपुर) वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के लिए भारत सरकार द्वारा आज देश के सभी प्रान्तों में आज टिकाकरण किया जा रहा है। जिससें की कोरोना जैसे महामारी पर रोक लग सके इसी के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में टिकाकरण होना शुरू हो गया है। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिलें में भी टिकाकरण हो रहा है। जिसे लेकर गाजीपुर स्वास्थ्य विभाग भी काफी सक्रिय है।

सीएमओ जीसी मौर्य ने बताया की गाजीपुर जनपद में चार जगहों सैदपुर, जखनियां, महिला जिला चिकित्सालय व पुरुष जिला चिकित्सालय पर वैक्सिनेशन किया जा रहा है।
सीएमओ जीसी मोर्य ने बताया की जनपद में चार सौ लोगों का टिकाकरण होगा।

सैदपुर में 99 लोगों का होगा टिकाकरण

बी पी एम शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 99 लोगों का टिकाकरण किया जायेगा। जिसमें अभी तक 33 लोगों का टिकाकरण हो चुका है। शैलेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की टिकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रखा जा रहा है। जहां एक डाक्टर एक स्टाफ नर्स मौजूद है।

वहीं जखनियां के बी पी एम मनीष गुप्ता ने बताया की जखनियां में सौ लोगों का टिकाकरण होगा।
मनीष गुप्ता ने बताया की अभी तक 50 लोगों का टिकाकरण हो चुका है।मनीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा की टिकाकरण के बाद डाक्टरो की निगरानी में आधे घंटे तक रोका जा रहा है।

कोविड एप पर हो रहा रजिस्ट्रेशन

सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्य ने बताया की कोविड एप पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही टिकाकरण हो रहा है। उन्होंने बताया टिकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रोका जा रहा है। जीसी मोर्या ने बताया की जिनको टिकाकरण हुआ है।उनके मोबाईल पर मैसेज जायेगा की दुसरा टीका उन्हें कब लगेगा। सीएमओ डाक्टर जीसी मोर्या ने बताया की जिलें में चार जगहों पर चार सौ लोगों का टिकाकरण हो रहा है। जखनियां, सैदपुर, महिला जिला चिकित्सालय व पूरुष जिला चिकित्सालय में सब मिलाकर अब तक आधें लोगों को टीका लग चुका है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles