Home देश दुनिया पार्षद परमजीत टोना के प्रयासों से वार्ड 28 में सड़क निर्माण का काम शुरू

पार्षद परमजीत टोना के प्रयासों से वार्ड 28 में सड़क निर्माण का काम शुरू

by Jharokha
0 comments

द झरोख न्यूज, लुधियाना : वार्ड नंबर 28 के ढंडारी खुर्द के अधीन पड़ते ढंडारी चौकी के सामने वाली सड़क बनाने का कार्य शुरु हो गया। यह सड़क  बरसात होने की वजह से हमेशा टूटता जा रहा था। जिसके बाद इलाके के पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा ने इसकी शिकायत पूर्व विधयाक शरणजीत सिंह ढिल्लों को दिया। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में नगर निगम के उच्चाधिकारियों से बातचीत करके यह सड़क को पास करवाया। जिसके बाद  मंगलवार से यह सड़क बनाने का कार्य शुरू हो चुका है । इलाका पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा ने बताया कि इस  सड़क पर रोजाना सैकड़ो लोगो का आना जाना है।

जबकि बगल में पुलिस चौकी होने की वजह से मुलजिमों को भी आने जाने में काफी परेशानी आ रही थी। अगर उन्हें किसी मामले की कोई शिकायत आती थी। तो बरसात के मौसम में उन्हें आना जाना मुस्किल हो जाता था। चौकी के बाहर हमेशा बरसात का पानी जमा हो रहा था। अब यह इन्जार खत्म हो चुका है। इस मौके पर इलाका पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा, एसडीओ शम्मी कपूर,अकाली नेता  मनमोहन सिंह हैप्पी, मीत प्रधान अप्पू गरचा, हनी गरचा, गूरी गरचा, आदि मौजूद रहे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles