the jharokha news

देश दुनिया

डाक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ केस

डाक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ केस

राजस्थान । राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ अध्यापक के दुष्कर्म किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक डाक्टर द्वारा महिला से दुष्कर्म करे का मामला सामने आया है।

महिला से दुष्कर्म का यह ताजा मामला राजथान के भीलवाड़ा का बताया जा रहा है। बताया रहा है कि यहां एक क्लीनिक में निजी अस्पताल के डाक्टर ने महिला की जांच के बहाने उसके नीजी अंगों से छेडछाड़ करने के साथ ही उससे दुष्कर्म किया है।

महिला का आरोप है कि डाक्टर ने जांच के बहाने क्लीनिक में ही उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसके पुलिस ने केस दर्ज करने में भी आनाकानी की और उसे थाने के कई चक्कर लगवाए। इसके बाद एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप पर केस दर्ज केस दर्ज किया। यह मामला भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का बताया जाता है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसे सांस लेने और दिल की परेशानी थी। इसकी जांच करवाने के लिए वह एक क्लिनिक में गई। महिला ने बताया कि यहां डॉ. पवन ओला ने उसे पहले तो शाम पांच बजे तक बैठाए रखा। इसके बाद शाम को उसकी जांच की और कुछ अन्य जांच के लिए कुछ देर रुकने को कहा।
महिला ने बताया कि डाक्टर ओला उसे अपने केबिन में बने एक कमरे में लगया और वहां जांच के बहाने उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो डाक्टर ओला ने कहा कि यह कोई गलत काम नहीं है यह जांच का हिस्सा है। इसके बाद डाक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हलांकि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।