Home उत्तर प्रदेश पिकअप स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार महिला की मौत

पिकअप स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार महिला की मौत

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।करंडा थाने क्षेत्र मैनपुर निवासी उषा सिंह की गाजीपुर जाते समय पिकअप की जद में आने से मौत हो गई। सूचना के अनुसार मैनपुर निवासिनी उषा सिंह.अपने स्कूटी पर सवार हो मैनपुर से गाजीपुर जा रही थी।की तभी गाजीपुर के आदर्शनगर बाजार में वो पिकअप से जा टकराई जिससे उनकी तत्काल ही मौत हो गई।

इसकी सुचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया।इस संबंध मे पुलिस ने बताया की शव.को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक उषा सिंह के दो लड़की व एक लड़का है।वहीं उषा सिंह की मृत्यु की सुचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment