Home पंजाब फंदे से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े

फंदे से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े

by Jharokha
0 comments

बठिंडा : यहां एक पेड़ पर फंदे के सहारे प्रेमी युगल लटकते मिले। दोनो नाबालिग बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लड़की की उम्र 14 और लड़के की 17 बताई जा रही है। यह घटना जिले के थाना नथाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़की की मौत हो चुकी है, जबकि लड़के की हालत गंभीर है।

इस संबंध में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़के पर केस दर्ज कर लिया है। लड़के को गंभीर हालत में बठिंडा के एक अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालां कि मौत के असल काराणों का पता पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट आने बाद ही चल सकेगा।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles