बठिंडा : यहां एक पेड़ पर फंदे के सहारे प्रेमी युगल लटकते मिले। दोनो नाबालिग बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लड़की की उम्र 14 और लड़के की 17 बताई जा रही है। यह घटना जिले के थाना नथाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़की की मौत हो चुकी है, जबकि लड़के की हालत गंभीर है।
इस संबंध में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़के पर केस दर्ज कर लिया है। लड़के को गंभीर हालत में बठिंडा के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालां कि मौत के असल काराणों का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने बाद ही चल सकेगा।