Home पंजाब युवती ने रात को परिजनों से किया झगड़ा, सुबह फंदे से लटकती मिली लाश

युवती ने रात को परिजनों से किया झगड़ा, सुबह फंदे से लटकती मिली लाश

by Jharokha
0 comments

लुधियाना : यहां एक युवती ने रात को परिजनों के साथ झगड़ा कर अपने कमरे में जा कर सो गई। सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो फंदे से लटकती हुई उसकी लाश देख उनकी चीख निकल गई। यह घटना शहर के गंगनवाल एरिया का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान सपना के रूप में बाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्‍टमार्टम के लिए सिविल अस्‍पताल में रखवा दिया है।

य‍ह है मामला

बताया जा रहा है कि महानगर के कंगनवाल इलाके के महादेव कॉलोनी निवासी सपना का अपने घरवालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्‍से में आकर अपने कमरे में जा कर सो गई थी। सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो देखा कि सपना का शव कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता दिखा। परिवार वालों ने इसकी सूचना तुरंत कंगनवाल पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतार उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच की जा रही है

चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles