Home बिहार राबड़ी आवास के बाहर भारी हंगामा

राबड़ी आवास के बाहर भारी हंगामा

by Jharokha
0 comment

पटना : बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा कर दिया। हंगामा ऐसा मंचा की मारपीट की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि यह हंगामा बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदरों के समर्थकों ने किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां टिकट की मांग कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं को लाइट बंद कर पीटा गया। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। और अपनी ही पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्‍नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी आवास के बाहर पहुंच गए। जहां हंगाम खड़ा हो गया। समर्थकों का कहना था कि वे तेजश्‍वी यादव से मिलने आए हैं।

You may also like

Leave a Comment