Home देश दुनिया केंद्रीय रेल राज्‍यमंत्री की कोरोना से मौत

केंद्रीय रेल राज्‍यमंत्री की कोरोना से मौत

by Jharokha
0 comment

नई दिल्‍ली : यहां के एम्‍स अस्‍पताल में केंद्रीय रेल राज्‍यमंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार की देर रात निधन हो गया। अंगाड़ी 65 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वह गत 11 सितंबर को कोराना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती करवाया गया था जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। सुरेश के निधन पर राष्ट्रपति, उप राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अंगाड़ी ने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपनी जांच करवाएं। ‘

 

You may also like

Leave a Comment