Home उत्तर प्रदेश पनिया के जहाज से पलटनिया बन…. गाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक

पनिया के जहाज से पलटनिया बन…. गाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक

by Jharokha
0 comment
The condition of famous folk singer Sharda Sinha, who sang 'Paniya Ke Jahaan Se Paltaniya Ban...' is critical.

पटना। पनिया के जहाज से पलटनिया बन अइह पिया …जैसे लोकप्रीय गीत गाने वाली स्वर कोकिला लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत अत्यंत नाजुक है। पद्मभूषण से सम्मानत शारदा सिन्हा वेंटिलेटर सपोर्ट हैं। उनका आक्सीजन लेबल लगातार गिरता जा रहा है। शारदा सिन्हा का उपचार दिल्ली के एम्स में चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट और लोक गायिक शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्‍हा ने बताया कि उनकी हालत मल्‍टीपल ऑर्गन डिस्‍फंक्‍शन की हालत बनी है। उन्होंने प्रशंसकों को बहुत मार्मिक अपील करते हुए कहा कि छठी मां कृपा करें कि उनका मां की हालत ठीक हो जाय।

बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय पद्म भूषण शारदा सिन्हा को मल्टीपल मायलोमा की शिकायत है। उल्लेखनीय है शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सलमान खान और भाग्यश्री अभिनित फिल्म मैने प्यार किया, ‘हम आपके हैं कौन’ और गैंग्स आफ बासेपुर में गीत गाया था। शारदा सिन्हा के चर्चित गीतों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। शारदा सिन्हा को 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।

बता दें कि शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्‍हा का ब्रेन हैमरेज से पिछले महीने निधन हो गया तभी से शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

You may also like