Home उत्तर प्रदेश Sultanpur News: पत्नी ने अपने ही हाथों उजाड़ा सुहाग, प्रेमी संग मिल पति का गला रेता

Sultanpur News: पत्नी ने अपने ही हाथों उजाड़ा सुहाग, प्रेमी संग मिल पति का गला रेता

by Jharokha
0 comments
Sultanpur News: Wife ruined her marriage with her own hands, slit husband's throat after meeting with lover

Sultanpur News: रिश्तों का खून करने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर पनिहार में सामने आया है। एक महिला ने अपने ही हाथों अपना सुहाग उजाड़ लिया। पति के दोस्त के प्रेम जाल में फंसी महिता ने रात को सोते समय प्रेमी के साथ मिल कर पति की गला रेत कर हत्या कर करदी । मृतक की पहचान अमित सिंह निवासी गांव मदनपुर पनिहार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय अमित सिंह ट्रक चालक था । जबकि मृतक की पत्नी शिल्पी का अमित के दोस्त दीपक से प्रेम संबंध थे। अमित की हत्या के बाद आरोपी दीपक फरार है, और शिल्पी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी चारू निगम ने बताया कि अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी दीपक की तलाश में जुटी है। इसके लिए चार टीमें लगा दी गई है। जल्दही उसे काबू कर लिया जाएगा।

मामाले के अनुसार अमित सिंह और दीपक सिंह दोनो ट्रक चलाते थे। पुराना परिचित होने के कारण दीपक का अमित के घर आनाजाना था। इसी बीच अमित की पत्नी शिल्पी की दीपक से नजदीकियां बढ़ गई और दोनों अवैध संबंध कायम हो गए। जब इसकी जानकारी अमित को हुई तो घर में विवाद रहनेगा। पति के कई बार माना करने के बावजूद शिल्पी नहीं मानी और प्रेम संबंधों के बीच पति को रोड़ा मानने लगी। इस बीच प्रेम संबंधों में बाधा बने पति अमित को ही रास्ते से हटाने की ठान ली और अपने प्रेमी दीपक सिंह के साथ मिल की 15 फरवरी रविवार को अमित की हत्या कर दी।

इस तरह रची हत्या की साजिश

मामले के अनुसार पति को राह का रोड़ा मानते हुए शिल्पी ने खौफनाक साजिश रची। बताया जा रहा है कि रविवार की रात अमिम अपने बेडरूम में सो रहा था। इस बीच शिल्पी ने अपने प्रेमी दीपक को बुलाया है। आरोप है कि शिल्पी और दीपक ने मिलकर सो रहे अमित पर तेज धार हथिर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और साक्ष्यों को जुटाने के बाद शिल्पी को हिरासत में ले लिया। एसपी चारू निगम ने बताया कि मुंबई मे रह रहे मृतक अमित के भाई अजित सिंह की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस को अमित के भाई के आपने का इंतजार है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles