Home उत्तर प्रदेश UP News: एक्स मुस्लिम और यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक को चाकुओं को गोदने वाला जीशान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

UP News: एक्स मुस्लिम और यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक को चाकुओं को गोदने वाला जीशान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

by Jharokha
0 comments
UP News: Zeeshan, who tattooed ex-Muslim and YouTuber Salim Vastik with knives, killed in police encounter

गाजियाबाद : UP के गाजियाबाद में एक एक्स मुस्लिम और यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक को चाकुओं से गोदने का आरोपित जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। सलीम वास्तिक पर हमला करने के आरोपित पर एक लाख रुपये का इनाम उत्तर प्रदेश पुलिस ने रखा। पुलिस के मुबातिक आरोपी के पास से एक मेड इन इटली पिस्टल, 6 कारतूस, बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ।

बताया जा रहा है पुलिस मुठभेड़ के दौरान जीशान का एक साथी मौके से फरार हो गया, जबकि गोली लगने से जीशान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे लेकर पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जीशान अमरोहा का रहने वाला था और खोड़ा के मंगल बाजार के पास किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने जीशान और उसके भाई गुलफाम पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलीम वास्तिक पर हमला करने के आरोपी बदमाशों की रविवार देर रात पुलिस से निठौरा अंडरपास के करीब मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई जीशान के गोली लग गई । बताया जा रहा है सलीम को जीशान ने ही चाकू से गोदा था। सलीम का इस समय उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता देंकि इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज जांच की तो कुर्ता और पायजामा पहने जीशान और उसके भाई की पहचान की। उल्लेखनीय है कि गत 26 फरवरी को जीशान ने अपने भाई गुलफाम के साथ मिलक सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में चाकू से कई-कई वार किए थे। कहा जा रहाा है कि जीशान और उसका भाई इस्लाम धर्म से जुड़े पोस्ट डालने से नाराज थे और वारदात को अंजाम दिया।

सीपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि पुलिस सलीम पर हमला करने वालों की पहचान करने के बाद उनकी जानकारी और लोकेशन जुटा रही थी। इसी दौरानद पुलिस को रोपियों के निठौरा की तरफ होने की चना मिली। सूचना के आधार पर रविवार रात करीब सवा नौ बजे पुलिस नाकाबंदी कर आने-जाने वालों की जांच कर रही थी थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर जीशान और गुलफाम आ रहे थे कि अचानक पुलिस को देख भागने लगे। रोकने पर आरोपियों नने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसमें एक गोली थाना प्रभारी नितिन चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा धंसी, जबकि दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए, जवाबी कार्रवाई में एक गोली जीशान के सीने और पैर में लगी, जबकि उसका भाई गुलफाम फरार हो गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles