Home उत्तर प्रदेश UP एटीएस ने मुरादाबाद में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध को दबोचा

UP एटीएस ने मुरादाबाद में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध को दबोचा

by Jharokha
0 comment
UP ATS arrested a suspect associated with ISIS in Moradabad

मुरादाबाद Muradabad : ISIS (Islamic State of Iraq and Syria) से संबंधों के आरोप में PU एटीएस ने बीडीएस (वैचलर्स आफ डेंटल सर्जरी )  दूसरे साल के एक छात्र को मुरादाबाद से दबोचा है। आरोपित छात्र की पहचान हारिश अली के रूप में हुई और वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। एटीएस के अनुसार हारिश अली इंटरनेट मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के माध्यम से ISIS की विचारधार फैलाने में सक्रिय था।

बताया जा रहा है कि एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी हारिश अली ने इंस्टाग्राम और एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन ‘सेशन’ और ‘डिस्कॉर्ड’ पर फर्जी नाम से कई अकाउंट बना रखे थे। आरोपी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न ग्रुपों को संचालित कर रहा था। इन ग्रुप्स के माध्यम से वह ISIS की जिहादी विचारधारा का प्रचार करता था और लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी हारिश अपने ग्रुप्स में ISIS से जुड़े मीडिया चैनलों, विभन्न पत्रिकाओं, आतंकी विचारधारा से संबंधित सामग्री, मारे गए आतंकियों की तस्वीरें, वीडियो और आडियो साझा करता था। बताया जा रहा है कि एटीएस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भारत, पाकिस्तान सहित अन्य देशों में मौजूद ISIS हैंडलर्स के संपर्क में था। फिलहाल आरोपी हारिश से पूछताछ की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like