Home देश दुनिया धरने पर बैठा दामाद, कहा- ससुर जी हमारी पत्‍नी वापस लाओ

धरने पर बैठा दामाद, कहा- ससुर जी हमारी पत्‍नी वापस लाओ

by Jharokha
0 comment

नादिया : यहां एक पति अपनी पत्‍नी को पाने के लिए ससुर की चौखट पर धरने पर बैठ गया। 28 वर्षीय आलोक का आरोप है कि उसका आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्‍नी संगीता घोष अपने मायके आई थी। लेकिन, अब उसका पिता उसे विदा नहीं कर रहा है। युवक ने कहा कि उसका ससुर (संगीता का पिता) कह रहा है कि संगीता कहीं लापता हो गई है।

आसपास के लोगों का कहना है कि आलोक ने कुछ माह पहले ही संगीता घोष के साथ शादी की थी। लेकिन, संगीता का परिवार नहीं चाहता था कि संगीता आलोक से शादी करे। ससुराल में धरने पर बैठे आलोक ने बताया कि उसकी और संगीता की शादी हिंदू धर्म के अनुसार एक मंदिर में हुई थी। इस शादी का पंजीकरण की करवाया था। पति का आरोप है कि उसके ससुरालवाले पत्‍नी नहीं ले जाने दे रहे हैं। इस लिए वह धरने पर बैठा है। आलोक ने दावा किया कि उसके ससुराल के लोगों ने उसकी पत्‍नी संगीता को कहीं और भेज दिया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment