Home उत्तर प्रदेश Amethi News : शोभायात्रा में गूंज रहा था जय श्रीराम का जयघोष, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार

Amethi News : शोभायात्रा में गूंज रहा था जय श्रीराम का जयघोष, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार

by Jharokha
0 comments
Amethi News: Chants of Jai Shri Ram were echoing in the procession, then something happened that created an outcry.

अमेठी Amethi : अयोध्या Ayodhaya में सोमवार को हो रही भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल था। हर रतफ शोभायात्रा निकाली जा रही थी। राम नाम की गूंज थी। इसी उमंग और उल्लास के साथ अमेठी में भी शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तभी एक ऐसा हादसा हुआ कि हरतरफ चीख पुकार मच गई।

हुआ कुछ यूंकि सोमवार को अमेठी में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद लौटते समय डीजे बिजली की हाई टेंशन तारों से टकरा गया। इससे डीजे में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से 9 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में परिजनों ने झुलसे सभी बच्चों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना अमेठी जिले के थाना क्षेत्र संग्रामपुर के दुरई के पुरवा गांव के पास घटित हुई। करंट लगने से झुलसे बच्चों की पहयन प्रदीप सिंह निवासी करनाई पुर, आशीष निवासी शिवपुरी, सिद्धार्थ सिंह निवासी शिवपुरी, सुधाकर सिंह, रोहन, दर्शन, नंदन, सजीवन, सूरज और निखिल व शुभम के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से झुलसे बच्ची की पहचान नंदन के रूप में बताई जा रही है, जिकसा लखनऊ में उपचार चल रहा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles