Ayodhya News: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हरियाणा के फरीदाबाद जेल में हत्या कर दी गई है। आरोपित 19 वर्षीय संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान भी अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता वारिस था। अब्दुल रहमान को पिछले साथ गुजरात एटीएस ने हिरयाणा एसटीएफ के साथ मिल उसे तब गिरफ्तार किया था जब वह जमीन में दबा दो जिंदा हैंड ग्रेनेड उठा कर अयोध्या लौटने वाला था।
बताया जा रहा है अब्दुल रहमान की हत्या उसकी के बैरक में बंद साथ कैदी अरुण चौधरी ने रविवार देर रातत उसके सिर पर नुकीले पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उस बैरक में तीन कैदी बंद थे। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंचे जेल कर्मियों ने गंभीर हालत में अब्दुल रहमान के अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार 19 वर्षीय अब्दुल रहमान के आईएसआई से के साथ कथित संबंध बताए जा रहे थे। मडिया में चल रही खबरों के मुतबिक अब्दुल रहमान पर रविवार की देर रात जेल में बंद साथी कैदी अरुण चौधरी उर्फ अबू जट ने सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही अब्दुल के परिजन उससे मुलाकात कर अयोध्या लौटे थे। रविवाद देर रात जेल प्रशासन की ओर से सूचना दिए जाने के बाद अब्दुल के परिजन दोबारा फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
उल्लेखननीय है कि अब्दुल को पिछले साल वर्ष 2025 में गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच पड़ताल के बाद दावा किया था कि अब्दुल रहमान का संबंध अलकायादा इन इंडियन सब कांटिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी सूफियान के संपर्क में था, जिसने अब्दुल का ब्रेन वाश कर आंतकी गतिविध के लिए तैयार किया था।
फरीदाबाद जेल से सूचना मिलने के बाद अब्दुल के परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। महिलाएं रोने बिलखने लगी। वहीं अब्दुल के पिता अबु बकर और उनके चाचा उउस्मान फरीदाबाद के लिए रवाना होचुके हैं। बताया जा रहा है अब्दुल का शव अयोध्या लाया जाएगा और यहीं पर उसे दफनाया जाएगा।