the jharokha news

किसान सम्मान में भाजपा ने निकाली ट्रेक्टर रैली


रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर। बुधवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर गाजीपुर जनपद के बाराचवर में 101 ट्रेक्टर के साथ भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किसान सम्मान रैली निकाला जो बाराचवर से शुरू हो कर मांटा ,जहूराबाद,अलावलपुर, मरदह होते हुए गाजीपुर लंका मैदान में जाकर सभा में तब्दील हो गया।इस मौके पर बाराचवर चतुर्थ से जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर ने कहा की भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार किसानों के सम्मान में रैली निकाली जा रही है।

जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष यसवंत सिंह कर रहे है।राजकुमार सिंह झाबर ने कहा भाजपा हमेशा से किसानों के पक्ष में रही है।उन्होंने कहा जब किसान बील जब पारित हुआ था।किसानों के हित में ही सरकार ने पारित किया था।लेकिन सरकार ने इस बिल को देश हित में वापस लिया है।उन्होंने कहा भाजपा कभी भी किसानों के विरोध में नहीं रही है।किसान हित के लिए सरकार ने बहुत सी योजनाएं लाई जिससे किसानों को सीधे फायदा पहुंचा।

राजकुमार सिंह झाबर ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा की विपक्ष तो हमेशा से किसान विरोधी रहा है।विपक्ष तो सिर्फ किसानों को भड़काने का कार्य किया है।लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी वो भी पूर्ण बहुमत से।एक सवाल का जबाब देते हुए लोकप्रिय जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी हाल मे जो बयान दिया था।

वो सनातन धर्म को ठेस पहुंचाने वाला बयान था।ऐसे बड़े नेता को इस तरह से बयान नहीं देना चाहिए।वहीं किसान सम्मान रैली में बाराचवर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष यसवंत सिंह पत्रकार,मार्कंडेय यादव,क्षेत्र पंचायत परवेज आलम,पिंटू सिंह,आदि लोग इस किसान सम्मान रैली में सम्मलित हुए।







Read Previous

इन्द्रा नगर में सत्य मंदिर के आध्यात्मिक गुरु दिव्या सक्ती माँ जी एवं दिव्या सक्ति योगी राज श्री अभिनव महाराज जी द्वारा गरीबो को वस्त्र व अनाज बितरड किया गया

Read Next

मासूम के सीर से उठा ममता का आंचल, तमंचा ले थाने पहुंचा युवक, जाने क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *