Home उत्तर प्रदेश श्री राम जनम भूमि आंदोलन से जुड़े उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलयाण सिंह का निधन

श्री राम जनम भूमि आंदोलन से जुड़े उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलयाण सिंह का निधन

by Jharokha
0 comment
Former Uttar Pradesh Chief Minister Kalyan Singh associated with Shri Ram Janam Bhoomi movement passed away

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। कल्याण सिंह को 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसी के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था ।

कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे । अयोध्या आंदोलन से भी कल्याण सिंह जुड़े रहे बाबरी ढांचे के विध्वंस के समय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राजस्थान और हिमाचल के राज्यपाल भी रहे। पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 1991 में अपना कार्यभार संभाला। दूसरी बार 1997 में मुख्यमंत्री बने।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में एक कल्याण सिंह कठोर फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं । 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। कल्याण सिंह 1993 में अतरौली और कासगंज से विधायक निर्वाचित हुए।  इन चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरा लेकिन सरकार ना बनने पर कल्याण सिंह ने विधानसभा में नेता विपक्ष के पद पर बैठे। इसके बाद भाजपा ने बसपा के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई। तब कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री बने गठबंधन की सरकार में मायावती पहले मुख्यमंत्री बनी, लेकिन जब भाजपा की बारी आई तो उन्होंने समर्थन वापस ले लिया।

1999 में कल्याण सिंह ने भाजपा छोड़ दी और अपनी नई पार्टी बनाई लेकिन करीब 5 वर्ष बाद जनवरी 2003 में उन्होंने फिर से भाजपा में वापसी कर ली और 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बुलंदशहर से जीत दर्ज किया। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल रोकने में भी कठोर कदम उठाया था। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से लोगों में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए।

You may also like

Leave a Comment