Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News : जिलाधिकारी ने लेखपालों को किया सम्मानित

Ghazipur News : जिलाधिकारी ने लेखपालों को किया सम्मानित

by Jharokha
0 comment
Ghazipur News: District Magistrate honored accountants

गाजीपुर : जनपद के कासिमाबाद तहसील के पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों औ संबंधित ब्लाकों के लेखपालों को प्रसस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला धिकारी आर्यका अखौरी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया।

लेखपालों को सम्मानित करने के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी कर्मचारियों को पूरी तनदेही और निष्ठा से कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कार्य ही उसकी पहचान होता है, जो तबादले के बाद भी उस क्षेत्र के लोग कर्मचारियों और उनके अच्छे कार्यों को याद करते हैं।

एसडीएम कासिमाबाद ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया की ओर यह सम्मान 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी तनमयता के साथ ड्यूटी निभाले वाले कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान नारी सशक्तिरण पर भी बल दिया गया। एसडीएम के अनुसार सम्मान पाने वालों में मुख्य रूप से लेखपाल रामप्रवेश राम, योगेंद्र यादव, पारस यादव, अजीत कुशवाहा, मनसा कुशवाहा, कमल यादव, कुसुम कुमारी, सुनीता यादव, मोहित कुमार, सुमित पंडित, सतीश और राजस्व निरीक्षक गण हनुमान वर्मा, इम्तियाज अहमद, सुभाष राम आदि नाम शामिल है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like