महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाया लंगर

अमृतसर छेहरटा के घन्नूपुर काले रोड स्थित राज एवेन्यू में महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में लंगर का प्रसाद वितरित करते हुए बलजिंदर शर्मा, रोहित भाटिया, प्रियांशु मिश्रा, बोबी गांधी, नितिन मनचंदा, पंकज शर्मा, शंकर, गगन शर्मा, विशाल शर्मा, सार्थक छोकरा, राजू शर्मा, सेट्ठी शर्मा और भविष्य व अन्य।

अमृतसर। शहर के घन्नूपुर काले रोड स्थित राज एवेन्यू में महाशिवरात्रि के मौके पर लंगर लगाया। इस मौके पर बलजिंदर शर्मा और प्रियांशु मिश्र ने बताया कि यह लंगर राज एवेन्यू और मिलाप एवेन्यू दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों के सहयोग से लगाया गया।

उन्होंने बताया कि भोले शंकर के प्रसाद के रूप में लंगर में पूड़ी छोले, खीर, कड़ाह और आइसक्रीम लोगों को वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि यह लंगर हर साल महाशिवरात्री के अवसर पर लगाया जाता है। बलजिंदर शर्मा, रोहित भाटिया, प्रियांशु मिश्रा, बोबी गांधी, नितिन मनचंदा, पंकज शर्मा, शंकर, गगन शर्मा, विशाल शर्मा, सार्थक छोकरा, राजू शर्मा, सेट्ठी शर्मा और भविष्य आदि शामिल रहे।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक