मैने कुछ नहीं किया, जो कुछ किया… बदायूं डबल मर्डर का आरोपी जाबेद बरेली से काबू

बदायूं दोहरे हत्या कांड का पकड़ा गया दूसरा आरोपी। सौ। सोशल साइट से

बदायूं । दो दिन पहले दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस को दूरे आरोपी जाबेद को पुलिस ने बरेली से धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी जाबेद को बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड से लोगों काबू कर पुलिस को सौंप दिया । बता दें की जाबेद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। जबकि इस हत्या कांड में शामिल जाबेद के भाई शाजिद को पुलिस वारदात के दिन ही देर शाम एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी बुधवार को देर रात हुई।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी जावेद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिल्ली फरार हो गया था। इस संबंध में बदायूं के एसएसपी प्रियदर्शी ने बताया कि ‘जावेद ने बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट चौकी में सरेंडर किया था। इसके बाद बदायूं पुलिस को इसकी जानकारी दी गई फिर बदायूं की पुलिस की टीम उसे लेकर आई है।

इस दौरान वायरल एक वीडियो में जावेद यह कहते दिखाई दे रहा है कि मैं सीधा दिल्ली भाग गया और मैं बरेली आया हूं सीधा सरेंडर करने। जो कुछ किया था बड़े भाई ने किया था, मैंने कुछ भी नहीं किया था। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि जावेद कह रहा है मेरा कोई हाथ नहीं है। भाई पुलिस के हवाले कर दो। यह वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जावेद के पर्स निकालकर लोग उसका आधार कार्ड चेक कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी जाबेद से पूछताछ कर रही है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला